'मम्मी, भाईजी माफ कीजिएगा, आपकी बेटी हार गई...', BPSC टीचर प्रिया ने नोट छोड़ उठाया खौफनाक कदम
Vaishali BPSC Teacher News: बिहार के वैशाली जिले से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना में BPSC महिला टीचर प्रिया भारती ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौके से मिला भावुक सुसाइड नोट सभी को झकझोर रहा है, जिसमें लिखा है कि'मम्मी, भाईजी माफ कीजिएगा, आपकी बेटी हार गई.' पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच कर रही है. जानें पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

वैशाली में BPSC टीचर ने उठाया खौफनाक कदम
बिहार के वैशाली जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक सरकारी स्कूल की महिला टीचर (BPSC टीचर) का शव उनके किराए के घर में फंदे से लटका मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. टीचर के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखी बातें देख सबकी आंखे नम हो गई है. सुसाइड नोट में महिला टीचर ने लिखा है कि, 'मम्मी, भाईजी माफ कीजिएगा, आपकी बेटी हार गई. Sorry Mummy.' इसके अलावा उन्होंने कई और बातें भी लिखी है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.