RJD से चुनाव लड़ा...अनंत सिंह से भी दोस्ती, कौन थे दुलारचंद यादव जिसकी हत्या से मोकाम ही नहीं बिहार में मचा बवाल!

बिहार चुनाव से पहले मोकामा में जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या से मामला गरमाया गया है. हत्या का आरोप बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थकों पर लगा है. दुलारचंद कभी लालू और अनंत सिंह के करीबी थे. इस बार अनंत सिंह के खिलाफ प्रचार कर रहे थे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Bihar Elections 2025: बिहार में गुरुवार को मोकामा में जनसुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की निर्मम हत्या कर दी गई. यह हत्या, पहले चरण की वोटिंग से ठीक 7 दिन पहले की गई. इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मची हुई है. इस मामले में एनडीए उम्मीदवार और बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थकों पर सीधा आरोप लगा है.