आरजेडी प्रवक्ता प्रियंका भारती की बढ़ गईं मुश्किलें, मनुस्मृति फाड़ने के मामले में कोर्ट ने खारिज किया क्लोजर रिपोर्ट
Priyanka Bharti case: आरजेडी प्रवक्ता प्रियंका भारती की मुश्किलें बढ़ीं. मनुस्मृति फाड़ने के मामले में अलीगढ़ कोर्ट ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट खारिज कर दी.
ADVERTISEMENT

आरजेडी प्रवक्ता प्रियंका भारती
बिहार में चुनाव से पहले आरजेडी ने प्रियंका भारती, कंचना यादव, सारिका पासवान जैसी महिला प्रवक्ताओं को टीवी डिबेट में उतारा तो खलबली मच गई. आरजेडी की प्रवक्ताएं आरोप लगाती हैं कि अब बीजेपी के प्रवक्ता सामने आकर डिबेट करने से बचते हैं. फिलहाल प्रियंका भारती सोशल मीडिया में खूब वायरल हैं. वायरल होने के पीछे की वजह है कि कोर्ट ने मनुस्मृति फाड़ने के मामले में उनकी दलीलों को खारिज कर दिया है और अब उनकी मु्श्किलें बढ़ती जा रही है.