दुनिया की सबसे छोटी पुंगनूर गाय पहुंची मंत्री अशोक चौधरी के घर, जानें इसकी खासियत

पुंगनूर गाय एक दुर्लभ प्रजाति है, जिसका नाम आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के पुंगनूर शहर पर रखा गया है. सफेद और हल्के भूरे रंग की यह गाय अपने चौड़े माथे और छोटे कद के कारण बेहद खास मानी जाती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Punganur Cow: बिहार के मंत्री अशोक चौधरी इन दिनों चर्चा में हैं, वजह है उनके घर में आई एक खास मेहमान पुंगनूर गाय. इसे दुनिया की सबसे छोटी गाय माना जाता है. मंत्री जी इस दुर्लभ प्रजाति की गाय को दुलारते और पुचकारते नजर आ रहे हैं, जैसे घर में किसी नए मेहमान का स्वागत किया जाता है. अशोक चौधरी के पिता महावीर चौधरी भी पशु-पक्षियों से लगाव रखने वाले जमीनी नेता रहे हैं.