दरभंगा में बीच सड़क पर भड़के राहुल गांधी, पुलिस से कहा- दिस इज नॉनसेंस, देखें वीडियो

Rahul Gandhi Bihar visit: बिहार दौरे में राहुल गांधी को पुलिस ने दरभंगा में दलित छात्रावास जाने से रोका, वीडियो शेयर कर बोले- "ये लोकतंत्र है, तानाशाही नहीं!" देखें पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

rahul gandhi in bihar
तस्वीर: सोशल मीडिया.
Google CTA

Rahul Gandhi Bihar visit: राहुल गांधी के बिहार दौरे पर बवाल हो गया. इसका वीडियो खुद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर शेयर किया है. राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा- 'भारत लोकतंत्र है, संविधान से चलता है, न कि तानाशाही से! हमें सामाजिक न्याय और शिक्षा के लिए आवाज उठाने से कोई नहीं रोक सकता.'

वीडियो में पुलिसकर्मी राहुल गांधी और उनके समर्थकों को सड़क पर रोक रहे हैं. आगे-आगे पुलिस की टीम राहुल गांधी समर्थकों को रोकती रही. वहीं पुलिस के अधिकारी उनसे विनती करते रहे कि वे अंबेडकर कल्याण छात्रावास में न जाएं. इसपर राहुल गांधी भड़क गए. 

राहुल गांधी कहा- आप करो अपना काम, आप काम करो, रोको...स्टॉप मी...दिस नॉनसेंस..ये लोकतंत्रिक देश है. कोई डिक्टेटरशिप नहीं है. अगर आपने 144 लगाया तो ये सब रोकिए न.' जब पुलिस अधिकारी ने कहा- 'मैं आपका रिस्पेक्ट करता हूं.' इसपर राहुल गांधी ने कहा- 'वो तो है...मैं भी आपका बहुत रिस्पेक्ट करता हूं. मैंने कमिटमेंट दी है लड़कों को कि मैं आ रहा हूं.'

ये है पूरा मामला 

राहुल गांधी गुरुवार को बिहार दौरे पर दरभंगा में हैं. राहुल गांधी को दरभंगा के मोगलपुरा स्थित डॉक्टर आंबेडकर कल्याण छात्रावास में दलित छात्रों से संवाद करना था. कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी. इसके बाद कार्यक्रम की लोकेशन बदल दी गई. कार्यक्रम दरभंगा टाउन हॉल में कर दिया गया. 

राहुल गांधी नहीं माने, पैदल छात्रावास चल पड़े 

इधर राहुल गांधी के काफिले को दरभंगा की ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी कैंपस से तीन किमी पहले ही रोक दिया गया. राहुल गांधी कुछ देर तक अपनी कार में बैठे रहे. फिर उतरकर काफिले के साथ पैदल ही दलित छात्रावास की तरफ चल पड़े. रास्ते में पुलिस-प्रशासन ने रोकने के लिए पूरा जोर लगा लिया पर वे रुके नहीं. वो दलित छात्रावास पहुंच गए. 

वहां राहुल गांधी दलित छात्रों से संवाद तो नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने मंच से छात्रों को संबोधित किया. इसके बाद NSUI के शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सिर्फ 12 मिनट का संबोधन दिया. इसी दौरान राहुल गांधी ने मंच से अचानक छात्रों की ओर रुख किया और एक छात्र की ओर हाथ बढ़ाकर उसे मंच पर बुला लिया. जैसे ही उस छात्र ने अपनी बात रखी, वहां मौजूद छात्र-छात्राओं की भीड़ तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी. 

राहुल गांधी ने दरभंगा में की 3 मांगें 

राहुल गांधी ने दरभंगा में 3 मांग भी की. उन्होंने कहा- 'देश में सही से जातीय जनगणना हो. प्राइवेट यूनिवर्सिटी में दलित, ओबीसी और आदिवासी को आरक्षण का लाभ मिले. दलितों, आदिवासियों को उनके हक का पैसा मिला. 

गौरतलब है कि राहुल गांधी बिहार में कुल 7 घंटे रुके. पटना के INOX थिएटर में 2.20 बजे से 5.20 बजे तक फुल मूवी देखी. इस शो के लिए कुल 400 टिकट बुक किए गए थे. राहुल गांधी ने 'फुले' फिल्म की तारीफ की. 

आपको बता दें कि 'शिक्षा न्याय संवाद’ कांग्रेस का नया जनसंपर्क अभियान है. इसका मकसद बिहार में शिक्षा व्यवस्था की खराब स्थिति को उजागर करना है. शिक्षा संवाद में मिले फीडबैक के आधार पर कांग्रेस न्याय पत्र तैयार करेगी और ये बिहार चुनाव के मेनिफेस्टो का हिस्सा होगा.

यह भी पढ़ें: 

राहुल गांधी को दरभंगा दौरे की प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, पटना में देखेंगे 'फुले' फिल्म दलित समाज के साथ