राहुल गांधी को दरभंगा दौरे की प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, पटना में देखेंगे 'फुले' फिल्म दलित समाज के साथ
Bihar News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक दिवसीय बिहार दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है . दरभंगा जिला प्रशासन ने उनके प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम को अनुमति देने से इनकार कर दिया है .
ADVERTISEMENT

Bihar News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक दिवसीय बिहार दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है . दरभंगा जिला प्रशासन ने उनके प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम को अनुमति देने से इनकार कर दिया है . राहुल गांधी को 15 मई को दरभंगा के मोगलपुर स्थित डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में दलित छात्रों से बातचीत करनी थी . लेकिन जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में इस कार्यक्रम को मंज़ूरी नहीं दी गई है .