RJD में 'ट्रांसफॉर्मेशन' की तैयारी: तेजस्वी यादव और सुधाकर सिंह की नई जोड़ी करेगी कमाल, प्रदेश अध्यक्ष की हो सकती है छुट्टी!

RJD transformation news: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पार्टी के ट्रांसफॉर्मेशन प्लान पर काम कर रहे हैं, जिसमें सुधाकर सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है. वहीं, मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की छुट्टी तय मानी जा रही है. जानिए इस बदलाव के पीछे की रणनीति.

ADVERTISEMENT

Bihar political news
राजद में होने वाला है बड़ा फेरबदल!
Google CTA

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पार्टी के भीतर एक नए ढांचे पर काम कर रहे हैं. चर्चा है कि तेजस्वी यादव जल्द ही खुद राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाल सकते हैं और उनके साथ एक नया चेहरा संगठन को मजबूती देने के लिए उभरेगा. आइए जानते हैं क्या-कुछ हो सकता है बदलाव और किसकी होगी पार्टी से छुट्टी?