बिहार विधानसभा चुनाव से पहले गजब हो गया, नाम हटाने के लिए 2 लाख से ज्यादा लोगों ने किया आवेदन

Bihar voter list update 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले SIR प्रक्रिया में 2.07 लाख लोगों ने वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए आवेदन दिया, जबकि सिर्फ 33 हजार ने नाम जुड़वाने के लिए.

ADVERTISEMENT

Bihar assembly election 2025 voter list
2.07 लाख लोगों ने वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए किया आवेदन
Google CTA

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले SIR की प्रक्रिया ने पूरे राज्य में हलचल तेज कर रखी है. 1 अगस्त को जारी हुई एसआईआर की पहली ड्राफ्ट लिस्ट में नाम जोड़ने या हटाने के लिए दावा-आपत्ति दर्ज करने की आज यानी 1 सितंबर को अंतिम तिथि है. चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अब तक कुल 33,326 लोगों ने नाम जोड़ने के लिए आवेदन दिया है, तो वहीं 2,07,565 लोगों ने नाम हटाने के लिए आवेदन दिया है.