बिहार में चल रही SIR प्रक्रिया को 50 फीसदी से ज्यादा लोगों ने बताया सही, देखें MOTN सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे

MOTN Survey 2025: इंडिया टुडे-सीवोटर के MOTN सर्वे में बिहार के 58% लोगों ने SIR प्रक्रिया को सही बताया, जनता का मानना है कि इससे निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित होगा.

ADVERTISEMENT

Bihar SIR process MOTN survey results
MOTN सर्वे में 58% लोगों ने SIR प्रक्रिया को बताया सही
Google CTA

बिहार में SIR की प्रक्रिया को लेकर पहले दिन से ही विरोध रहा है. विपक्षी दल(महागठबंधन) इस प्रक्रिया के माध्यम से भाजपा और नीतीश सरकार दोनों पर निशान साध रही है. राहुल गांधी ने तो इस प्रक्रिया के तहत वोट चोरी का मुद्दा उठाया और 16 दिन की वोटर अधिकार यात्रा भी निकाली. हालांकि इस प्रक्रिया के प्रथम चरण के दौरान 65 लाख लोगों के नाम काट दिए गए.