पहले फेज चुनाव के लिए 61 उम्मीदवारों ने नाम लिए वापस, 2 सीटों पर 20-20 उम्मीदवार, आयोग ने जारी किया आंकड़े
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. चुनाव आयोग ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पहले चरण के 1375 उम्मीदवारों में से 61 ने अपने नाम वापस ले लिए हैं. अब कुल 1314 प्रत्याशी 6 नवंबर को मैदान में रहेंगे.
ADVERTISEMENT

पहले फेज में 61 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां अब अपने आखिरी स्टेज में हैं. 20 अक्टूबर को दूसरे फेज के नामांकन की आखिरी तारीख खत्म होने के साथ-साथ पहले फेज के उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की डेटलाइन भी खत्म हो गए है. अब चुनाव आयोग से इस मामले से जुड़े आंकड़े जारी किए है. इन आंकड़ों के मुताबिक पहले फेज के लिए टोटल 1375 कैंडिडेट के नामांकन पत्र सही मिले थे, जिनकी जांच पूरी तरह से कर ली गई है.