Delhi Weather Today: ठंड से कांपेगी दिल्ली, 6 जनवरी को 6 डिग्री तक लुढ़का सकता है पारा
Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में ठंड और प्रदूषण ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. 6 जनवरी 2026 की सुबह घने कोहरे और धुंध के साथ शुरू होने वाली है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित होगी. मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट और हवा की गुणवत्ता खराब बने रहने का अलर्ट जारी किया है.

Delhi Weather Alert: देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड और प्रदूषण का दोहरी मार जारी है. हालांकि, प्रदूषण के स्तर में कल के मुकाबले मामूली सुधार देखा गया है. इस बीच अब मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 6 जनवरी 2026 को दिल्ली-NCR के अधिकांश हिस्सों में सुबह की शुरुआत घने कोहरे और धुंध के साथ होगी. ऐसे में इससे विजिबिलिटी पर असर पड़ेगा. आज IMD ने दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया है. वहीं, न्यूनतम की बात करें तो ये 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं, शहर की हवा अब भी खराब श्रेणी में बनी हुई है. ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.
6 जनवरी 2026 को रहेगा दिल्ली का मौसम?
माैसम विभाग के अनुसार आज यानी 6 जनवरी 2026 को दिल्ली में सुबह के समय कुछ जगहों पर छिछला कोहरा और मध्यम कोहरा छाने की संभावना है. हालांकि, दोपहर के समय मौसम साफ रहेगा. IMD के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह उत्तरी दिल्ली, उत्तर पूर्व दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, फरीदाबाद, गुडगांव, नोएडा और गाजियाबाद में कुछ जगहों पर कोहरा छाया रहेगा. मौसम विभाग का ऑफिशियल पीडीएफ देखने के लिए यहां क्लिक करें
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
अगर आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. 8 जनवरी 2026 को इसमें 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट आएगी और उसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. नतीजतन 7 और 9 जनवरी 2026 को न्यूनतम तापमान सामान्य यानी -1.5 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. हालांकि, अगले 6 दिनों के दौरान सामान्य -1.5°C से 1.5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और उसके बाद अगले 3 दिनों तक मुख्य रूप से साफ रहेगा और उसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. 7 जनवरी 2026 की सुबह कुछ जगहों पर हल्की धुंध रहेगी. उसके बाद सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध रहेगी.
यह भी पढ़ें...

प्रदूषण में बीते कल के मुकाबले राहत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण की मार से लोगा परेशान है. हालांकि कोहरे और धुंध से राहत है. लेकिन ठंड से कोई राहत नहीं है. इस बीच प्रदूषण ने लोगों का जीना मुश्किल किया हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी CPCB के आंकड़ों के अनुसार आज शाम 5 बजे तक दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 241 दर्ज किया गया, जो कि पुअर कैटेगरी में आता है. हालांकि, आज कल के मुकाबले स्थिति थोड़ा बेहतर रही.
सबसे ज्यादा AQI वाले टॉप 5 स्टेशन
चांदनी चौक - 321
नेहरू नगर - 319
आनंद विहार - 316
विवेक विहार - 312
जहांगीरपुरी - 293
इन 5 स्टेशन 200 से नीचे रहा AQI
एनएसआईटी द्वारका - 103
बवाना - 134
आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) - 137
मंदिर मार्ग - 151
आया नगर - 152
यहां देखें AQI की रेंज
| AQI रेंज | हवा की गुणवत्ता | स्वास्थ्य पर प्रभाव |
| 0-50 | अच्छा (Good) | हवा की गुणवत्ता ठीक रहती है, स्वास्थ्य पर न्यूनतम असर |
| 51-100 | संतोषजनक (Satisfactory) | संवेदनशील लोगों को हल्की सांस की परेशानी |
| 101-200 | मध्यम (Moderate) | फेफड़ों, अस्थमा और हृदय रोगियों को सांस लेने में दिक्कत |
| 201-300 | खराब (Poor) | लंबे समय तक संपर्क में रहने पर अधिकांश लोगों को परेशानी |
| 301-400 | बहुत खराब (Very Poor) | लंबे समय तक रहने पर श्वसन संबंधी बीमारियां |
| 401-500 | गंभीर(Severe) | स्वस्थ लोगों पर भी असर, बीमारों की स्थिति गंभीर |
ये भी पढ़ें:










