फ्लॉप हुई 'वोटर अधिकार यात्रा', जहां से राहुल-तेजस्वी गुजरे वहां महागठबंधन का सुपड़ा साफ, सीटवार स्थिति देखिए
कांग्रेस और आरजेडी की वोटर अधिकार यात्रा बिहार चुनाव में पूरी तरह फ्लॉप रही. यात्रा जिन 25 जिलों से होकर गुजरी, वहां महागठबंधन का प्रदर्शन बेहद खराब रहा.
ADVERTISEMENT

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में महागठबंधन को करारा झटका लगा है. नतीजे बताते हैं कि चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और RJD के तेजस्वी यादव की ओर से निकाली गई 'वोटर अधिकार यात्रा' चुनावी माहौल बनाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने कथित वोट चोरी रोकने को लेकर करीब 16 दिनों तक यात्रा निकाली थी लेकिन रिजल्ट्स में इसका असर उलटा नजर आया.