श्रीनगर: नौगाम पुलिस स्टेशन में ब्लास्ट, 9 लोगों की मौत.. सामने आ रही ये 2 थ्योरी!

श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए धमाके में 9 लोगों की मौत और 27 घायल हुए है. विस्फोट इतना तेज था कि पुलिस स्टेशन का बड़ा हिस्सा ढह गया.

ADVERTISEMENT

Srinagar blast
Srinagar blast
google news

Srinagar blast: श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात को एक जोरदार धमाका हुआ. इस हादसे में अभी तक 9 लोगों की जान चली गई और यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. इसके अलावा हादसे में 27 से ज्यादा लोग घायल हैं. कई जख्मी गंभीर हैं. कुछ लोग अभी भी लापता हैं. बचाव टीम मलबे में उनकी तलाश कर रही है.