SWP का दम: 5000 रुपए निवेश से 1 लाख की मंथली इनकम और करोड़ों का फंड, 50 की उम्र से हो जाएगी मौज

फाइनेंशियल फ्रीडम चाहने वाले युवाओं के लिए Systematic Withdrawal Plan (SWP) बड़े काम का है. यह निवेश न केवल लंबे समय में बड़ा फंड तैयार करता है बल्कि हर महीने नियमित इनकम भी सुनिश्चित करता है.

ADVERTISEMENT

Systematic Withdrawal Plan, SWP mutual funds, Best SWP plans in India, Monthly income SWP, SWP vs SIP
तस्वीर: SWP क्या है और कैसे होता है इसमें मंथली इनकम? जानें
google news

हर युवा या तो अपना खुद को बिजनेस करना चाहता है या फाइनेंशियल फ्रीडम के साथ कुछ करना चाहता है. निजी क्षेत्र की नौकरियों में उम्र बढ़ने के साथ जॉब लॉस के जोखिम के साथ कोई परिवार और उसके खर्चों को लेकर आगे नहीं बढ़ना चाहता है. कोई करोड़ों रुपए का बड़ा फंड बनाकर उसे FD में डालकर घर बैठे मंथली खर्च का पुख्ता इंतजाम करना चाहता है तो कोई कम वक्त में बड़ा फंड बनाकर उससे मंथली ज्यादा रिटर्न पाना चाहता है.