उत्तरकाशी: आखिर कैसे हुई पत्रकार राजीव प्रताप की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई ये वजह
उत्तरकाशी के पत्रकार राजीव प्रताप की रहस्यमय मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है. 10 दिन बाद उनका शव बैराज से मिला. इस बीच अब उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सीने और पेट के हिस्से में अंदरूनी चोटों को बताया गया है.
ADVERTISEMENT

पत्रकार राजीव प्रताप
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्वतंत्र पत्रकार राजीव प्रताप सिंह (Rajiv Pratap Journalist) की रहस्यमय मौत ने प्रदेश से लेकर पत्रकारिता जगत तक को सकते में डाल दिया है. 36 वर्षिय राजीव का शव 10 दिनों के बाद उत्तरकाशी के जोशियाड़ा बैराज से बरामद किया गया. अब इस मामले में राजीव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी मौत सीने और पेट में लगी चोटों की वजह से हुई. डॉक्टरों के अनुसार ऐसी चोटें दुर्घटनाओं के दौरान लगती हैं. वहीं, मामले में पुलिस ने राजीव की मौत से पहले का पूरा घटनाक्रम बताया है.मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निष्पक्ष जांच की मांग की है.