Gold Silver Price Today: सोने की बढ़ती कीमतों के पीछे चल रहा है ये खेल! इस कंपनी की वजह से बिगाड़ पूरा गोल्ड मार्केट
Gold Silver Price Latest Update : दुनिया भर में सोने की कीमतें 5,200 डॉलर के पार जाने से हड़कंप मचा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस महंगाई के पीछे सिर्फ युद्ध नहीं बल्कि एक प्राइवेट क्रिप्टो कंपनी का बड़ा खेल है जो हर हफ्ते ट्रक भर-भर के सोना खरीदकर बंकरों में जमा कर रही है.
ADVERTISEMENT

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price : सोने की चमक इन दिनों आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब से सोना की कीमत ने 5,200 डॉलर प्रति औंस के आंकड़े को पार किया है तब से हर कोई हैरान है. लोग इसके पीछे की वजह रूस और यूक्रेन या मिडिल ईस्ट की जंग को समझ रहे थे लेकिन असली खेल तो कहीं और चल ही रहा है. दरअसल, मार्केट एक्सपर्ट्स का दावा है कि 'टेथर' नाम की एक क्रिप्टो कंपनी पर्दे के पीछे से सोने के पूरे बाजार को कंट्रोल कर रही है. यह कंपनी इतनी खामोशी से काम कर रही है कि किसी को कानों कान खबर भी नहीं हुई कि वह दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड प्लेयर बनने की राह पर है.