छतीसगढ़ के बीजापुर में 103 नक्सलियों ने डाले हथियार, कुछ पर तो थे करोड़ों के इनाम

बीजापुर में 103 नक्सलियों ने SP के सामने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 80 पुरुष और 23 महिलाएं शामिल हैं. सरकार की पुनर्वास नीति और लगातार हो रही कार्रवाई से नक्सलियों का मनोबल टूटता दिख रहा है.

ADVERTISEMENT

103 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
103 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Google CTA

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. जिले में 103 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का रास्ता चुना है. आत्मसमर्पण करने वालों में 80 पुरुष और 23 महिलाएं शामिल हैं.