त्योहारों की भीड़ को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 28 अक्टूबर तक दिल्ली के 5 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद

Indian Railways decision: दिवाली और छठ पूजा के मद्देनज़र रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली के नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, निजामुद्दीन और गाजियाबाद स्टेशनों पर 28 अक्टूबर तक प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद रहेगी.

ADVERTISEMENT

Delhi railway platform ticket ban
Delhi railway platform ticket ban(File Photo)
google news

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और लोग अपने-अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं. पहले दिवाली और फिर छठ पूजा को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर भीड़ जमा होने लगी है. राजधानी दिल्ली में त्योहारों के कारण बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली के 5 रेलवे स्टेशनों पर अब 28 अक्टूबर तक प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री नहीं होगी. यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.