गोद में बच्ची लेकर कोर्ट पहुंची DSP पूजा पांडे, जानें एमपी पुलिस की इमेज खराब करने वाली कौन हैं ये

MP के शिवनी में सीएसपी पूजा पांडे समेत 11 पुलिसकर्मियों पर हवाला कारोबारी से मिलीभगत कर 2.96 करोड़ की लूट का आरोप है. कोर्ट में पेशी के दौरान पूजा पांडे अपनी बच्ची को गोद में लेकर पहुंचीं, जिसकी तस्वीरें वायरल हो गईं.

ADVERTISEMENT

डीएसपी पूजा पांडे
डीएसपी पूजा पांडे
google news

एमपी के शिवनी में पुलिस पर ही हवाला कारोबारी के साथ मिलकर करोड़ों की हेराफेरी करने के गंभीर आरोप लगे हैं. इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं शिवनी की सीएसपी पूजा पांडे, जो हाल ही में कोर्ट में पेशी के दौरान अपनी छोटी बच्ची को गोद में लेकर पहुंचीं.