दिल्ली ब्लास्ट के मुख्य आरोपी उमर के दो वीडियो आए सामने, सुसाइड बॉम्बिंग को बताया सही, धमाके से पहले गया था मस्जिद में

Delhi Bomb Blast Case: राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट में मुख्य आरोपी आतंकी उमर के दो नए वीडियो सामने आए है. पहली वीडियो में वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हुए सुसाइड बॉम्बिंग को सही ठहरा रहा है और पूरे कंसेप्ट को बताया है. वहीं एक और वीडियो सामने आया है जो कि ब्लास्ट से कुछ देर पहले का है. इस वीडियो में उमर की i20 कार देखी जा रही है और वह मस्जिद गया था.

ADVERTISEMENT

Umar Nabi 2 new video
दिल्ली ब्लास्ट में आतंकी उमर के 2 वीडियो आए सामने
Google CTA

Delhi Bomb Blast Case: 10 नवंबर की शाम राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके ने सबका दिल दहला कर रख दिया. इस मामले में लगातार जांच की जा रही है ताकि पूरी साजिश का भेद खुल सकें. इसी बीच ब्लास्ट को अंजाम देने वाले मुख्य आतंकी मोहम्मद उमर नबी का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह इंग्लिश में मैसेज दे रहा है और सुसाइड बॉम्बिंग के कॉन्सेप्ट को समझाते हुए इसे सही ठहरा रहा है. इस वीडियो को देखकर साफ लग रहा है कि उसने इसे खुद ही शूट किया है और वीडियो में कोई और शख्स दिखाई भी नहीं दे रहा है.