सोनम वांगचुक के समर्थन में खुलकर आये केजरीवाल, केंद्र की बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने लद्दाख आंदोलन और सोनम वांगचुक के समर्थन में भाजपा सरकार पर लोकतंत्र दबाने का आरोप लगाया. लद्दाख की जनता राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की मांग को लेकर संघर्ष कर रही है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: अरविंद केजरीवाल ने सोनम वांगचुक का किया समर्थन.
देश के मशहूर शिक्षा सुधारक और पर्यावरण वैज्ञानिक सोनम वांगचुक को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार परेशान किया जाना आज लोकतंत्र पर गंभीर सवाल खड़ा करता है. जो व्यक्ति देश के लिए सोचता है, शिक्षा में बदलाव लाता है, पर्यावरण बचाने के लिए नए समाधान देता है, आज वही सत्ता की सस्ती राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है.