'मेरी मौत का षड्यंत्र रचा जा रहा है', सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव पर पप्पू यादव ने जाहिर की चिंता, संजय झा पर लगाया बड़ा आरोप

Pappu Yadav news: बिहार चुनाव से पहले पप्पू यादव ने बड़ा आरोप लगाया ‘मेरी मौत की साजिश रची जा रही है’, संजय झा समेत दो बड़े नेता और अफसरों पर षड्यंत्र का आरोप.

ADVERTISEMENT

पप्पू यादव ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप
सिक्योरिटी बदलने पर पप्पू यादव ने जताई हत्या की आशंका
Google CTA

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पप्पू यादव ने एक बड़ा बयान दिया है जिससे की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लिखा है कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है और इसके पीछे 2 बड़े नेता और 2 बड़े ऑफिसर का हाथ है. पप्पू यादव ने यह बातें तब कही है जब उनकी Y+ कैटेगरी की सुरक्षा को कम करके Y कैटेगरी की सुरक्षा कर दी गई. आइए जानते है पप्पू यादव ने क्या कुछ लगाए आरोप.