PMO का नया पता बना 'सेवा तीर्थ', जानिए इसकी खासियत और बदलाव के पीछे की वजह
PMO New Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यालय अब साउथ ब्लॉक से शिफ्ट होकर 'सेवा तीर्थ 'पहुंच गया है. सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत बने इस आधुनिक परिसर में PMO, कैबिनेट सचिवालय और NSCS एक साथ होंगे. जानिए सेवा तीर्थ की खासियत, नाम बदलने की वजह और इससे जुड़े बड़े बदलाव.
ADVERTISEMENT

सेवा तीर्थ होगा प्रधानमंत्री ऑफिस का नया पता(तस्वीर- ITG)
आज यानी 14 जनवरी को एक ओर जहां सभी मकर संक्रांति का त्यौहार मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना ऑफिस शिफ्ट कर रहे हैं. अब प्रधानमंत्री ऑफिस यानी PMO का नया पता सेवा तीर्थ हो गया है. सेंट्रल विस्ट्रा पुनर्विकास परियोजना(Central Vista Redevelopment Project) के तहत 1189 करोड़ की लागत से बनाए गए इस सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री ऑफिस, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय(NSCS) के लिए अलग-अलग बिल्डिंग बनाई गई है. आजादी के बाद से ही PMO साउथ ब्लॉक में था, लेकिन अब इसे सेवा-तीर्थ 1 में शिफ्ट कर दिया गया है. वहीं इसके अलावा PMO के खाली हुए साउथ और नॉर्थ ब्लॉक को म्यूजियम में बदलने की भी प्लानिंग हो गई है.
