Haryana Board 12th Topper List: हरियाणा बोर्ड 12वीं में 6 लड़कियां और 4 लड़कों ने मारी बाजी, यहां देखें TOP-10 कि फुल लिस्ट
Haryana Board 12th Topper List: हरियाणा बोर्ड ने आज यानी 13 मई को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस वर्ष 85.66% स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है. टॉप 10 में इस साल 6 लड़कियां और 4 लड़के शामिल है. देखें पूरा लिस्ट.
ADVERTISEMENT

हरियाणा टाप-10 लिस्ट
Haryana Board 12th Topper List: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार 85.66% स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है. कैथल के अर्पणदीप सिंह ने 500 में से 497 अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान पाया. टॉप तीन में चार स्टूडेंट्स शामिल हैं, जिनमें तीन कॉमर्स और एक आर्ट्स स्ट्रीम से हैं. जिला स्तर पर जींद ने बाजी मारी, जबकि नूंह का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा.