हरियाणा चुनाव में वोटिंग से पहले योगेंद्र यादव ने साफ-साफ बता दिया- किसकी बनेगी सरकार

योगेंद्र यादव ने ये साफ किया कि वे किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं ये न बताकर 3 संभावित परिणाम बता रहे हैं. ये तीनों संभावित परिणाम कांग्रेस के पक्ष में हैं. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

लोकपोल सर्वे में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने का दावा किया जा रहा है.

point

टाइम्स नाऊ नवभारत Matrize सर्वे में भी कांग्रेस को आगे बताया जा रहा है.

हरियाणा चुनाव (Haryana election 2024) में प्रचार अंतिम दौर में है. बीजेपी और कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियां और निर्दलीय एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं. इस बीच चुनावी रणनीतिकार और राजनैतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने भी जीत-हार के 'तीन संभावित परिणाम' बता दिए हैं. योगेंद्र यादव ने कहा कि यह कोई भविष्यवाणी नहीं, बल्कि हरियाणा की राजनीति का सामान्य ज्ञान है. उनका दावा है कि भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है और कांग्रेस की बढ़त स्पष्ट है.