ADVERTISEMENT

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: क्या स्टालिन बचा पाएंगे अपना किला या विजय का 'तमिलगा वैट्री कड़गम' बिगाड़ेगी समीकरण? तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है. इस बार राज्य में 23 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग होगी. साल 2021 के नतीजों की बात करें तो एमके स्टालिन के नेतृत्व वाले DMK (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) के नेतृत्व वाली SPA (Secular Progressive Alliance) गठबंधन ने 159 सीटें जीतकर 10 साल बाद सत्ता में वापसी की थी, जिसमें DMK ने अकेले 133 सीटें हासिल की थीं. इस गठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी को 18, VCK को 4, CPI को 2 और CPI (M) को 2 सीटें मिलीं. वहीं BJP के नेतृत्व वाली NDA को 75 सीटें हासिल हुईं जिसमें AMMK (अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम) 66 सीटों, PMK 5 और BJP को 4 सीटें मिलीं. इस बार का चुनाव इसलिए खास है क्योंकि सुपरस्टार विजय अपनी नई पार्टी 'तमिलगा वैट्री कड़गम' (TVK) के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं. विजय ने किसी भी गठबंधन का हिस्सा बनने से इनकार करते हुए सभी 234 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है. एक तरफ जहां मुख्यमंत्री स्टालिन अपने कल्याणकारी कामों के दम पर सत्ता बरकरार रखना चाहते हैं, वहीं एडप्पादी के. पलानीस्वामी (EPS) के नेतृत्व वाली AIADMK और बीजेपी का गठबंधन सत्ता विरोधी लहर का फायदा उठाने की कोशिश में है. 4 मई को आने वाले नतीजे तय करेंगे कि तमिलनाडु की जनता 'द्रविड़ मॉडल' पर मुहर लगाती है या किसी नए विकल्प को चुनती है.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम 2021

Party

Total

AIADMK+

75

DMK+

157

AMMK+

0

MNM+

0

OTH

2

ADVERTISEMENT