ध्रुव राठी के बाद सोशल मीडिया को मिला नया बेबाक चेहरा? कौन है पूरब झा जिसकी वीडियो ने मचाया बवाल

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पूरब झा की एक वायरल वीडियो ने राजनीति, सिस्टम और सरकार पर तीखे सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे सोशल मीडिया दो धड़ों में बंट गया है. कॉमेडी से पहचान बनाने वाले पूरब अब अपने व्यंग्य भरे अंदाज के चलते 'नए ध्रुव राठी' कहे जा रहे हैं और देशभर में चर्चा का केंद्र बन गए हैं.

ADVERTISEMENT

पूरव झा का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल
पूरव झा का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल
google news

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. महज कुछ मिनट का यह वीडियो लेकिन चर्चा इतनी कि राजनीति से लेकर आम लोगों तक, हर कोई इस पर अपनी राय दे रहा है. वीडियो बनाने वाले हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पूरब झा, जिनका नाम अचानक देशभर में चर्चा का विषय बन गया है.