पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड में CID ने संभाली जांच, हॉस्टल मालिक समेत इन 15 लोगों का होगा DNA टेस्ट

NEET Student Case Update: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले ने नया मोड़ ले लिया है. फॉरेंसिक रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि के बाद CID ने जांच अपने हाथ में ले ली है. हॉस्टल मालिक समेत 15 संदिग्धों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा. पुलिस, CID और SIT की संयुक्त छापेमारी, DNA रिपोर्ट और पीड़ित परिवार के गंभीर आरोपों के बीच यह मामला और भी संवेदनशील होता जा रहा है.

ADVERTISEMENT

Patna Girls Hostel Case Update
शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड में 15 लोगों का होगा DNA टेस्ट
Google CTA

बिहार की राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला दिन-प्रतिदिन गंभीर होते जा रहा है. इस मामले में लगातार नए खुलासे देखने को मिल रहे है. मामले अब इतना गंभीर हो गया है कि CID ने इसकी कमान संभाली है और कहा जा रहा कि बहुत जल्द ही सब कुछ साफ हो जाएगा. फॉरेंसिक रिपोर्ट (FSL) में छात्रा के यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने के बाद अब जांच एजेंसियों ने दोषियों तक पहुंचने के लिए DNA टेस्ट का सहारा लेने का फैसला किया है, जिसमें की 15 लोगों के नाम बताए जा रहे हैं. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात.