सोनीपत में पत्नी की फोटो सोशल मीडिया पर डालने पर पति पर हमला, दोनों हाथ-पैर तोड़े, अब सामने आई असल वजह

सोनीपत के गन्नौर में लव मैरिज करने वाले कुणाल पर उसकी पत्नी के परिवार ने जानलेवा हमला किया और उसके हाथ-पैर तोड़ दिए. यह हमला इसलिए हुआ क्योंकि कुणाल ने पत्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिससे नाराज होकर युवती के पिता और चाचा ने वारदात को अंजाम दिया.

ADVERTISEMENT

Sonipat crime
Sonipat crime
google news

सोनीपत के गन्नौर में लव मैरिज करने वाले एक युवक पर उसकी पत्नी के परिवार ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में युवक के दोनों हाथ और पैर तोड़ दिए गए. युवक का 'कसूर' सिर्फ इतना था कि उसने अपनी पत्नी के साथ अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थीं, जिससे नाराज होकर युवती के परिजनों ने उस पर हमला कर दिया. घायल युवक का इलाज खानपुर पीजीआई में चल रहा है. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.