पंचकूला में बागेश्वर धाम के कार्यक्रम में से लौट रहे परिवार के 7 सदस्यों ने कार के अंदर दी जान, ये बड़ी वजह आई सामने
Panchkula News: हरियाणा के पंचकूला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने कार के अंदर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे
हरियाणा के पंचकूला से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ही परिवार के 7 लोगों ने कार में जहर खाकर अपनी जान दे दी. जानकारी के अनुसार, सभी की बॉडी सेक्टर 27 में एक मकान के सामने बनी सड़क पर खड़ी गाड़ी में मिली. परिवार के जान देने को लेकर जो वजह सामने आई है उसने सबके होश उड़ा दिए हैं.