हरियाणा के मकान नंबर-150 में 66 फर्जी वोट, राहुल गांधी के फर्जी वोट वाले आरोप पर ग्राउंड रिपोर्ट, सामने आई पूरी सच्चाई!
राहुल गांधी के फर्जी वोट के आरोप पर पलवल के गोधराना गांव में बवाल है. मकान नंबर 150 के मालिक उमेश गुदराना के संयुक्त परिवार ने आरोपों को झूठा बताया. परिवार ने कहा, 66 नहीं, उनके 200 से ज़्यादा लोग 10 एकड़ में रहते हैं.
ADVERTISEMENT

voter fraud controversy
राहुल गांधी ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा में वोट चोरी के आरोप लगाए. उन्होंने पलवल जिले के दो गांवों का नाम लिया. इनमें गोधराना गांव प्रमुख है. राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में मौजूद मकान नंबर 150 में 66 फर्जी वोट दर्ज हैं. जब आज तक की टीम वहां पहुंची तो वहां पाया कि गांव में 20 से ज्यादा मकान में एक ही नंबर यानी की 150 संख्या है. इन्हीं 20 मकानों में से एक मकान पलवल जिला परिषद के उपाध्यक्ष उमेश गोधराना का भी है. जब गोधराना से बात की तो उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया.