चलती ट्रेन से गायब हो गया दो महीने का बच्चा, 48 घंटे बाद उसी ट्रेन में हुआ ऐसा चमत्कार, परिजनों के साथ पुलिस भी हुई हैरान
जम्मू से झांसी जाने के दौरान मालवा एक्सप्रेस में एक दंपत्ति का दो महीने का मासूम बच्चा गायब हो गया. अपने बच्चे के मिलने की आस खो चुके माता-पिता की खुशी का तब ठिकाना नहीं रहा, जब पुलिस ने उनको बताया कि उनका बच्चा सुरक्षित है.
ADVERTISEMENT

Malwa Express, Gwalior GRP, Indore GRP
Gwalior Crime News: जम्मू से झांसी जा रहा एक दंपति अपने दो महीने के बच्चे के साथ सुकून से ट्रेन में सफर कर रहा था. मालवा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में पति ऊपर की बर्थ पर सो रहा था, जबकि पत्नी अपने 2 महीने के बच्चे के साथ बीच की बर्थ पर सो रही थी. डबरा के पास जब पति की आंख खुली तो उसने देखा, कि उसकी पत्नी तो बर्थ पर सोई हुई है, लेकिन उसका 2 महीने का बच्चा गायब है. काफी तलाश के बावजूद बच्चा नहीं मिला, तो ग्वालियर जीआरपी में अपहरण की एफआईआर दर्ज कर ली गई.