MP के किसानों के लिए खुशखबरी: ₹6000 की सरकारी मदद पाने का सुनहरा मौका, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
PM Kisan Yojana apply: MP के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है. अगर आप मध्य प्रदेश के किसान हैं और अब तक आवेदन नहीं किया है, तो फरवरी में आने वाली अगली किस्त से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. जानिए पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया.
ADVERTISEMENT

PM KISAN YOJANA
मध्य प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही हैं. इन्हीं में से एक सबसे लोकप्रिय योजना है, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना. इस योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है. अगर आप अब तक इस योजना का लाभ नहीं ले पाए हैं, तो फरवरी में आने वाली अगली किस्त से पहले अपना पंजीकरण करा सकते हैं.
