लव-मैरिज करने पर नहीं मिलेगी परिवार के लोगों को दूध-सब्जी, MP के इस गांव का अजब-गजब फरमान

Madhya Pradesh News: रतलाम जिले के ग्राम पंचेवा से वायरल वीडियो में प्रेम विवाह करने वालों और उनके परिवार के सामाजिक बहिष्कार की घोषणा ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. मामले पर पुलिस ने जांच के संकेत दिए हैं और यह सवाल उठ रहा है कि क्या गांव के फरमान संविधान से ऊपर हो सकते हैं.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश का वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश का वीडियो वायरल
Google CTA

जब पूरा देश गणतंत्र दिवस के जश्न की तैयारियों में जुटा था और संविधान के मूल्यों पर गर्व कर रहा था, उसी वक्त मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के एक छोटे से गांव से ऐसा वीडियो सामने आया जिसने आज़ादी, बराबरी और व्यक्तिगत पसंद पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया. ग्राम पंचेवा से वायरल हुए इस वीडियो में प्रेम विवाह को लेकर की गई खुली घोषणा ने न सिर्फ इलाके में सनसनी फैला दी, बल्कि लोकतंत्र की जड़ों को झकझोर कर रख दिया.