इंदौर में रामनवमी पर दर्दनाक हादसा, मंदिर के बावड़ी की छत धंसी, 9 महिलाओं सहित 14 की मौत

Indore Accident News: इंदौर में रामनवमी के मौके पर बड़ा हादसा हो गया है. यहां पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में पूजा के दौरान बावड़ी की छत धंस गई, जिससे 30 लोग बावड़ी में नीचे गिरकर दब गए. रेस्क्यू शुरू हुआ तो मृतकों के बारे जानकारी सामने आने लगी. इंदौर कलेक्टर इलैया […]

ADVERTISEMENT

Big accident in Indore During worship of Ram Navami roof of stepwell of temple caved 20-25 people were buried
Big accident in Indore During worship of Ram Navami roof of stepwell of temple caved 20-25 people were buried
google news

Indore Accident News: इंदौर में रामनवमी के मौके पर बड़ा हादसा हो गया है. यहां पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में पूजा के दौरान बावड़ी की छत धंस गई, जिससे 30 लोग बावड़ी में नीचे गिरकर दब गए. रेस्क्यू शुरू हुआ तो मृतकों के बारे जानकारी सामने आने लगी. इंदौर कलेक्टर इलैया राजा के अनुसार, हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है. इसमें मंदिर पूजा करने आई 9 महिलाएं भी शामिल हैं. 12 के शव बावड़ी से निकाले जा चुके हैं और 2 की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है. असल में, बावड़ी में पानी काफी ज्यादा होने की वजह से रेस्क्यू में देरी होती गई और मरने वालों की संख्या बढ़ती गई. आठ घंटे हो चुके हैं और अब भी राहत और बचाव कार्य जारी है. रेस्क्यू में 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.