IAS टीना डाबी ने किया राजस्थान का नाम रोशन, इस काम के लिए राष्ट्रपति ने दिया 2 करोड़ का पुरस्कार

IAS टीना डाबी ने बाड़मेर में बारिश के पानी को सहेजने की बड़ी पहल की जिसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 2 करोड़ रुपये से सम्मानित किया. रेगिस्तान में जल संरक्षण का सफल मॉडल बनाकर उन्होंने साबित किया कि सच्चा प्रशासन जनता की जरूरतों से जुड़ा होता है.

ADVERTISEMENT

Tina Dabi, Ria Dabi
Tina Dabi, Ria Dabi
Google CTA

IAS टीना डाबी एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह न तो उनकी शादी है, न कोई विवाद, बल्कि उनका ऐसा काम है जिसकी चर्चा दिल्ली से लेकर राजस्थान तक हो रही है. बाड़मेर जैसे रेगिस्तानी जिले में उन्होंने पानी की किल्लत को कम करने की बड़ी पहल की. यही वजह है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें और उनके जिले को दो करोड़ रुपये की राशि देकर सम्मानित किया. यह रकम जिले में ही जल संरक्षण के काम में इस्तेमाल की जाएगी.