Indore News: लॉरेंस बिश्नोई के शार्प शूटर इंदौर में बड़ा कांड करने की रच रहे थे साजिश, उसके पहले ही पुलिस ने कर दिया खेल!

इंदौर से क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस गैंग के तीन गैंगस्टर को धर दबोचा है. पंजाब में गैंगवार के चलते ये गैंगस्टर्स हथियार लेने इंदौर पहुंचे थे.

ADVERTISEMENT

Lawrence Gang Sharp Shooter
Lawrence Gang Sharp Shooter
google news

Lawrence Gang Sharp Shooter: इंदौर पुलिस ने पंजाब के तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार करके फिलहाल कुछ वक्त के लिए पंजाब में होने वाली बड़ी गैंगवॉर को टाल दिया. इंदौर से क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन गैंगस्टर को धर दबोचा है. पंजाब में गैंगवार के चलते ये गैंगस्टर्स हथियार लेने इंदौर पहुंचे थे. मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने रासिम अरोड़ा, शिवम और पुनीत को हिरासत में लिया है.