चिराग पासवान ने भरे मंच पर छुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर, दोनों नेताओं के बीच बातचीत का वीडियो वायरल

Chirag Paswan Viral Video: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए की रैली में बड़ा नजारा देखने को मिला. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. दोनों नेताओं के बीच हुई मुस्कुराती बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है.

ADVERTISEMENT

Chirag Paswan Nitish Kumar video
चिराग से नीतीश कुमार के छुए पैर
google news

Chirag Paswan Viral Video: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हर एक राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है. इसी कड़ी ; में आज यानी 24 अक्टूबर से पीएम मोदी ने प्रचार अभियान का आगाज कर दिया. लेकिन इसी बीच एक ऐसा वाक्या हुआ जिसने की सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. एनडीए की रैली के मंच पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान मु्ख्यमंत्री नीतीश कुमार के पांव छूकर आशीर्वाद लेते हुए नजर आए. दोनों नेताओं के बीच के इस मधुर संबंध ने राजनीतिक गलियारों की चर्चाएं तेज कर दी है.