राहुल गांधी पर निशाना साधते समय मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना की फिसली जुबान, कांग्रेस को बता दिया...

मध्यप्रदेश के इतिहास में 2020 का दलबदल हमेशा याद रखा जाएगा. जब कांग्रेस में वर्षों बिताने वाले नेताओं ने एक साथ पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था.

ADVERTISEMENT

 ऐंदल सिंह कंसाना
ऐंदल सिंह कंसाना
Google CTA

MP Politics News: मध्यप्रदेश के इतिहास में 2020 का दलबदल हमेशा याद रखा जाएगा. जब कांग्रेस में वर्षों बिताने वाले नेताओं ने एक साथ पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था. दलबदल भले ही हो गया हो पर आज भी पुराने दल का नाम कई नेताओं के मुंह पर है. यहीं कारण है कि विरोधी पक्ष को घेरने के चक्कर में कई नेता अपने ही पक्ष को घेर लेते हैं. ठीक ऐसा ही मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना के साथ. उनकी जुबान ऐसी फिसली कि अब उसकी चर्चांए चारों ओर हो रही हैं.