केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए 24 हजार 293 करोड़ मंजूर, जानें मोहन कैबिनेट के अहम फैसले

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना के कामों को गति देने के लिए दो चरणों केे लिए मोहन कैबिनेट ने 24 हजार 293 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है.

ADVERTISEMENT

मोहन यादव कैबिनेट कई बड़े फैसले किए.
मोहन यादव कैबिनेट कई बड़े फैसले किए.
Google CTA

CM Mohan Yadav Cabinet: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना के दो चरणों के लिए मोहन यादव कैबिनेट ने 24 हजार 293 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है. गुरुवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कई अहम फैसले हुए हैं, इसमें चित्रकूट विकास प्राधिकरण के गठन को मंजूरी और उज्जैन, सागर और जबलपुर में रोप-वे बनाने की स्वीकृति शामिल है. आइए जानते हैं मोहन कैबिनेट ने कौन से अहम फैसले किए.