3 बच्चों और पति को छोड़ मेरे साथ ...या फिर चलो मर जाते हैं...महिला दोस्त ने बनाया ऐसा दबाव कि मासूमों के सिर से उठ गया मां का साया

छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव क्षेत्र में लता मंडावर की आत्महत्या का मामला सुलझ गया है; उनकी सहेली मयूरी श्रीवास्तव ने प्रेम संबंध के चलते उन पर परिवार छोड़कर साथ रहने का दबाव बनाया और कहासुनी के बाद उन्हें जहरीला पदार्थ दे दिया.

ADVERTISEMENT

महिला को अपनी ही फीमेल बेस्टफ्रेंड से हुई बेशुमार मोहब्बत
महिला को अपनी ही फीमेल बेस्टफ्रेंड से हुई बेशुमार मोहब्बत
google news

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव क्षेत्र की अंबाड़ा चौकी के अंतर्गत हुई आत्महत्या ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. इस मामले में जिस सहेली के साथ उठना-बैठना और आना-जाना था, वही उसकी मौत की वजह बन गई. अंबाड़ा पुलिस ने इस संवेदनशील मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा किया है.