MP के सतना में उधार न देने पर अपराधियों ने दिनदहाड़े दुकान में लगाई आग, मालिक गंभीर रूप से घायल
सतना के दिदौंध गांव में दो अपराधियों ने उधार न मिलने पर किराना दुकान में आग लगा दी, जिससे दुकान पूरी तरह जल गई और मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोठी थाना इलाके के दिदौंध गांव में दो अपराधियों ने उधार सामान न मिलने पर एक किराना और जनरल स्टोर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई. इतना ही नहीं आगे लगाते वक्त दुकान में मौजूद दूकानदार भी बुरी तरह झुलस गय है.