बजट क्या है और आपकी जेब से इसका क्या लेना-देना? आसान भाषा में पूरी कहानी

1 फरवरी को Budget-2026 पेश होने वाला है. अब सवाल ये है कि बजट होता क्या है? Fiscal Deficit क्या होता है और Direct व Indirect Tax में क्या फर्क है? जानिए आसान भाषा में सरकार का बजट आपकी जेब, टैक्स, EMI और महंगाई को कैसे प्रभावित करता है. 'हिसाब-किताब' में समझें अर्थव्यवस्था की ABCD.

ADVERTISEMENT

टैक्स, खर्च और GDP
टैक्स, खर्च और GDP
google news

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल यानी 1 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे संसद में ये बजट पेश करेंगी. हर साल फरवरी का महीना आते ही एक शब्द अचानक चर्चा में आ जाता है बजट. टीवी डिबेट, अखबार की सुर्खियां और सोशल मीडिया पोस्ट, हर जगह बजट-बजट. लेकिन आम आदमी के मन में सवाल वही रहता है- इससे मुझे क्या फायदा या नुकसान?