कौन हैं CSP हिना खान? जिन्होंने ग्वालियर में भीड़ के बीच लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे

CSP Hina Khan viral video: ग्वालियर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा के बयान के बाद ये मामला और गंभीर हो गया है. इस बीच CSP हिना खान की "जय श्री राम" के नारे लगाने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

ADVERTISEMENT

CP hina khan
CP hina khan
google news

CSP Hina Khan viral video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर अदालत परिसर में डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर हुआ विवाद थमता नहीं दिख रहा है. यहां मूर्ति लगाने का विरोध कर रहा वकीलों का एक धड़ा और पक्षधर ग्रुप के बीच जमीन से लेकर सोशल मीडिया तक तक तनाव जारी है. लेकिन हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा के एक बयान ने इस विवाद में घी डालने का काम किया है. उनके इस बयान के बाद से मूर्ति लगाने के पक्षधर वकीलों का ग्रुप भड़क गया. ऐसे में एहतियातन पुलिस प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला. लेकिन इसी बीच CSP हिना खान और अनिल मिश्रा के बीच बहसबाजी हो गई. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.