आज का मौसम: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, UP के मेरठ में 10 की मौत, राजस्थान में पलटा मौसम
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में घनघोर बारिश के कारण मेरठ में एक जर्जर मकान गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है. यूपी में पिछले 4 दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से राज्य की कई नदियां उफान पर हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
आज दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और हल्की हवाएं चल सकती हैं.
17 सितंबर को भी एमपी-छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहने के आसार.
देश के कई राज्यों में बारिश का दौर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, यूपी, बिहार और झारखंड में आज यानी 16 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं हिमाचल प्रदेश में भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. यहां बारिश का दौर 21 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.