समाज की परंपराओं को तोड़ सुंदरबन में दो लड़कियों ने रचाई शादी, कहा- प्यार ही सबसे बड़ा धर्म
सुंदरबन की दो युवतियों, रिया सरदार और राखी नस्कर ने समाज की परंपराओं को चुनौती देते हुए मंदिर में शादी की. दोनों की यह अनोखी शादी प्यार, साहस और स्वीकृति की मिसाल बन गई है.
ADVERTISEMENT

दो लड़कियों ने रचाई शादी
प्यार अगर सच्चा हो तो कोई भी रुकावट उसे नहीं रोक सकती. यह बात सुंदरबन की दो युवतियों रिया सरदार (19) और राखी नस्कर (20) ने सच कर दिखाई है. दोनों ने समाज की परंपराओं और बंदिशों को दरकिनार करते हुए मंदिर में सात फेरे लेकर शादी की और एक नई मिसाल पेश की.