Charchit Chehra: बिग बॉस का खिताब गौरव ने जीता पर आकांक्षा की क्यों हो रही इतनी चर्चा? 

Charchit Chehra: बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना की जीत को लेकर हर जगह चर्चाएं हो रही है. इसी बीच गौरव के अलावा उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला को लेकर भी अचानक से चर्चाएं तेज हो गई है. चर्चित चेहरा के इस खास एपिसोड में जानिए कौन हैं गौरव खन्ना से लेकर चर्चा होने के पीछे की पूरी वजह.

ADVERTISEMENT

Gaurav Khanna Charchit Chehra
गौरव खन्ना के साथ उनकी पत्नी आकांक्षा भी सुर्खियों में आई
google news

जीके क्या करेगा...बिग बॉस 19 के पूरे सीजन ये लाइन मशहूर रही. इसके पीछे की वजह है कि इस सीजन में कोई ऐसा था जो बिना गाली गलौज, लड़ाई के इस शो में सर्वाइव कर पा रहा था. ऐसा व्यक्ति जो अपने सलीकेदार अंदाज में बात कहता और फिर चुप हो जाता. ऐसा व्यक्ति जिसने हाई वोल्टेज शो में कंटेंट के नाम पर कुश्ती, गालियां परोसने के बजाय शब्दों की, भाषा की मर्यादा बनाए रखी. ये शख्स कोई और नहीं बल्कि गौरव खन्ना है. गौरव खन्ना के बिग बॉस विनर बनते ही कई चर्चाएं शुरू हो गई. कुछ ने इसे आगे आने वाले सीजंस के लिए सहज सरल आचरण के एजेंपल बताया तो दूसरी तरफ कई लोगों का कहना है कि ये तो पूरा सीजन चुप रहा, ये डिजर्विंग कैसे हो सकता है.