Charchit Chehra: साउथ सुपरस्टार रामचरण की पत्नी उपासना कामिनेनी ने महिलाओं को लेकर ऐसा क्या कहा कि अब हो रही खूब चर्चा!
साउथ सुपरस्टार रामचरण की पत्नी और अपोलो फाउंडेशन की वाइस चेयरपर्सन उपासना कामिनेनी ने IIT हैदराबाद के सेमिनार में महिलाओं की एग फ्रीजिंग और IVF को लेकर बड़ा बयान दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई. जानें उनके बयान पर उठी आलोचनाओं, Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू की प्रतिक्रिया से लेकर सारी जानकारी.
ADVERTISEMENT

तस्वीर- न्यूज तक
कुछ दशक पहले तक लड़कियों को बोज समझकर उनकी जिम्मेदारी उठाई जाती थी, लेकिन 2025 में लड़कियों अपने साथ परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में भी सक्षम हैं. इन्हीं लड़कियों के पक्ष में बोलकर साउथ के सुपरस्टार रामचरण की पत्नी उपासना कामिनेनी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. उपासना का IIT हैदराबाद के एक सेमिनार में महिलाओं की एग फ्रीजिंग और IVF को लेकर दिए बयान के बाद उन्हें कई तरह की आलोचनाएं झेलनी पड़ रही है.