Pahalgam Attack के बाद भारतीय नौसेना के इस वीडियो से पाकिस्तान में मचा हड़कंप!...जारी किया लाइव-फायर अलर्ट, देखें वीडियो
Indian navy ships: पहलगाम आतंकी हमला के बाद भारत पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. ऐसे में शनिवार को भारतीय नौसेना ने नेवी वॉर ड्रिल की वीडियो पोस्ट कर पाकिस्तान में खलबली मचा दी है. वहिं पाकिस्तान ने अरब सागर अलर्ट जारी कर दिया है.
ADVERTISEMENT

Pahalgam Terrorist Attack Effect: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है. इस बीच भारतीय नौसेना (Indian Navy) अपनी युद्ध की तैयारियों को लगातार और मजबूत करने में लगी हुई है. इसी क्रम में नौसेना लंबी दूरी तक सटीक आक्रामक हमले करने वाली मिसाइल, वेपन सिस्टम्स और प्लेटफॉर्म का टेस्ट का कर रही है. इसके अलावा, इंडियन नेवी के जवान भी अपने वॉर ड्रिल्स और ज्यादा कड़ा कर रहे हैं. इसी बीच नौसेना ने कल कई सफल एंटी-शिप फायरिंग टेस्ट किए हैं.