दो बैंकों में खाता रखने पर लगेगा जुर्माना, RBI के वायरल पोस्ट की क्या है सच्चाई?
वायरल तस्वीर में आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास की फोटो और आरबीआई का लोगो दिखाई दे रहा है. यह दावा किया गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
ADVERTISEMENT

RBI Viral Post: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. इसमें दावा किया गया है कि अब आप एक से अधिक बैंक में खाता नहीं खोल सकते. ऐसा करने पर जुर्माना लगाया जाएगा. तस्वीर में आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास की फोटो और आरबीआई का लोगो दिखाई दे रहा है. यह दावा किया गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इस फर्जी खबर ने लोगों को हैरान और परेशान कर दिया है.